वधू - वर फॉर्म

रायपुर साहू समाज ने हर्षोल्लास से मनाई माता कर्मा जयंती

22 March 2017 Rathod Teli Sahu Samaj 104 views

             रायपुर. (नवभारत समाचार). शहर जिला साहू संघ की ओर से समाज की आराध्य देवी भक्त माँ कर्मा की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई. कम विद्या मंदिर, रामसागरपारा में प्रातःकाल हवन-पूजन कर मंगल ज्योति कलश स्थापना के उपरांत समाजजनों ने तेलघानी नाका चौक जाकर वहां स्थापित माँ कर्मा की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की, तदुपरांत माता को खिचड़ी का भोग लगाया. संघ द्वारा जयंती समारोह आयोजित कर वक्ताओं ने माता के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एवं उनके संदेशों को आत्मसात करने आह्वान किया, समारोह के मुख्य अतिथि थे अखिल भारतीय तैलिक महासभा के उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष विपिन साहू ने की. रामबिसाल साहू, शांतनु साहू विशेष रूप से सम्मिलित हुए, संघ के महासचिव रामलखन साहू व पूर्व अध्यक्ष शोभाराम साहू के अनुसार जयंती महोत्सव में समाज के गणमान्यजनों सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने सपरिवार भागीदारी निभाई । माता के छायाचित्र का विमोचन भक्त माता कर्मा को 1000वीं जयंती पर माता के छायाचित्र का विमोचन छत्तीसगढ़ साहू समाज युवा प्रकोष्ठ की ओर से समाज के प्रदेश अध्यक्ष विपिन साहू ने किया. इस अवसर पर प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के ऋषि साहू सहित समाज के पूर्व महामंत्री शांतनु साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू, संयुक्त सचिव कृष्णकांत साहू सहित पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli ghana kohlu