वधू - वर फॉर्म

कर्मा जयंती पर आदर्श विवाह व प्रतिभा सम्मान

23 March 2018 Rathod Teli Sahu Samaj 99 views

खुर्सीपार में तहसील स्तरीय कर्मा जयंती

          डोंगरगांव नगर से लगभग 7 किमी दूर ग्राम खुर्सीपार में तहसील स्तरीय जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान व सामाजिक समरसता सम्मान का आयोजन हुआ। इस मौके पर आहुत शिविर में 19 लोगों ने रक्तदान व 31 देहदान किया। रक्तदान व देहदान करने वालों को सम्मानित किया गया।

      इस अवसर पर आदर्श विवाह में लालहादुर नगर की कन्या जामुन पिता बाबूलाल साहू का विवाह सालिक झिटिया निवासी सुनील पिता शिवकुमार साहू के साथ समाजिक रीतिरिवाज से कराया गया, नवयुगल का अतिथियों सहित सामाजिकजनों ने आर्शीवाद प्रदान किया। तहसील साहू संघ डोंगरगांव एवं परिक्षेत्रिय साहू संघ खुजी सहित ग्राम साहू समाज खुर्सीपार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि विधायक दलेश्वर साहू, पूर्व विधायक खेदूराम साह, प्रदेश संघ उपाध्यक्ष डॉ निरेन्द्र साहू, जिला अध्यक्ष हुमन साहू व नगर पंचायत सध्या साहू, जिला उपाध्यक्ष मदन साहू, जिला पंचायत सदस्यगण सोनूराम साहू व विभा साहू सहित अन्य समाजिक प्रतिनिधि सम्मिलित हुए । इस अवसर पर विधायक श्रीसाहू ने ग्राम साहू समाज को सामुदायिक भवन बनाने आश्वासन दिया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष संध्या साहू ने तहसील साहू संघ डोंगरगांव को फर्नीचर हेतु 50 हजार रू देने की घोषणा की। इस अवसर पर लोकसेवा केन्द्र डोंगरगांव प्रभारी धर्मेन्द्र साहू के अगुवाई में निशुल्क शिविर आयोजित हुआ । शिविर में डायविंग लाइसेंस, पेनकार्ड बनाने व आधार कार्ड लिंक हेतु 500 लोगों ने आवेदन किया ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Aurangabad Teli Samaj Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi dindi sohala