वधू - वर फॉर्म

कर्मा यज्ञ एवं भागवत सप्ताह का शुभारंभ

06 March 2018 Rathod Teli Sahu Samaj 84 views

                 रायपुर, 5 मार्च  शहर जिला साहू संघ, रायपुर द्वारा मां कर्मा की 1002वीं जयंती का दस दिवसीय आयोजन का शुभारंभ कल पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश साहू संघ के पूर्व महासचिव सनद बंटी साहू की अध्यक्षता में भगवताचार्य यामिनी साहू एवं यज्ञाचार्य पं. घनश्याम साहू की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि अजीत जोगी ने संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा समाज है और कर्मा धाम की जमीन को मैंने 2003 में आबंटित किया था। तथा 2016 में शिलान्यास किया था और आज यह पल्लवित होता नजर आ रहा है। अगर मेरी सरकार आती है तो 1 रुपए का शुल्क लेकर जमीन की रजिस्ट्री साहू समाज के नाम करवा दूंगा।

                  शहर जिला साहू संघ के अध्यक्ष मेघराज साहू ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर जिला साहू संघ के तत्वावधान में 4 से 13 मार्च तक दस दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके अंतर्गत माँ कर्मा महायज्ञ, भागवत ज्ञान यज्ञ एवं सामाजिक विभूतियों का सम्मान तथा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है। 4 मार्च को दोपहर 2 बजे भामाशाह साहू छात्रावास से भगताचार्य यामिनी साहू एवं यज्ञाचार्य पं. घनश्याम साहू का स्वागत करते हुए कलश यात्रा निकाली गई। यहां पूजा-अर्चना के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यहां प्रतिदिन से सुबह योग ध्यान, मां कर्मा महायज्ञ एवं दोपहर 2 बजे से भागवत ज्ञान यज्ञ 12 मार्च तक चलेगा। इसके लिए प्रतिदिन विभिन्न परिक्षेत्र एवं पदाधिकारियों को एकएक दिन की जिम्मेदारी तय की गई जिसके अनुसार 1. रामनगर एवं खमतराई-चूनाभट्ठी परिक्षेत्र 5 मार्च,, दलदल सिवनी एवं राजातालाब परिक्षेत्र 6 मार्च, टिकरापारा एवं पुरानी बस्ती परिक्षेत्र 7 मार्च, मां भुवनेश्वरी एवं गुढ़ियारी परिक्षेत्र 8 मार्च, मां कर्मा परिक्षेत्र एवं चंगोराभाठा परिक्षेत्र 9 मार्च, महिला प्रकोष्ठ शहर जिला साहू संघ, 10 मार्च, शहर जिला साहू संघ के पदाधिकारियों को 11 मार्च, युवा प्रकोष्ठ (शहर जिला साहू संघ) 12 मार्च एवं 13 मार्च शोभायात्रा पर संयुक्त रूप से सभी की भागीदारी तय की गई है। कार्यक्रम में प्रतिदिन अलग-अलग जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है तथा शहर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli ghana kohlu