वधू - वर फॉर्म

कौंसरा में माता कर्मा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

11 April 2016 Rathod Teli Sahu Samaj 110 views

          तंदूकोना ग्राम कौंसरा में माता कर्मा के एक हजारवी जयंती के अवसर पर ग्राम कौंसरा में निर्मित माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। जिसमें साहू समाज तेंदूकोना परिक्षेत्र की ओर से माता कर्मा की मूर्ति प्रदान की गई। साथ ही साहू समाज तेंदूकोना परिक्षेत्र के त्रैवार्षिक अधिवेशन में चुनाव का कार्यक्रम भी हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपिव प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक चुन्नीलाल साहू थे।

         अध्यक्षता अध्यक्ष तहसील साहू संघ बागबाहरा रामप्रताप साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ लक्ष्मण कुमार साहू, सभापति जिला पंचायत महासमुंद मोनिका दिलीप साह, बालेश कुमार साहू, डॉ. सदाराम साहू, नोहर साहू, धरमदास साहू, विष्णु साहू, चमन साहू, सुरेश साहू, नरोत्तम साहू, मोतीराम साहू, डिगम साहू, प्रेमलाल साहू, देवेश साहू, धनराज साहू, भास्कर साहू, मोहित साहू आदि उपस्थित थे। साहू समाज तेंदूकोना परिक्षेत्र के त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं आय-व्यय के वाचन के पश्चात अध्यक्ष तुलाराम साहू ने कार्यकारिणी को भंग किया। मुख्य चुनाव अधिकारी चमन लाल साहू थे। सहायक चुनाव अधिकारियों में मोहित साहू, ओमप्रकाश साहू, सुरेश साहू, मोतीराम साहू, भुवन साहू, डागाराम साहू थे। सामाजिक चुनाव में अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए ही चुनाव कराया गया। जिसमें तेंदूकोना परिक्षेत्र के समस्त सामाजिक महिलापुरुषों द्वारा अपने मतदान का प्रयोग किया गया।

         अध्यक्ष पद के लिए दो नाम तुलाराम साह तेन्दूकोना व डॉ. सदाराम साह कोटनपाली थे। सचिव पद के लिए भी दो नाम राम नारायण साहू (रामू) तेंदूकोना व मनीराम साहू तेंदूकोना थे। कोषाध्यक्ष पद के लिए केवल एक नाम उमाराम साहू का था।

        चुनाव अधिकारी द्वारा शांति पूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के पश्चात मतों की गिनती की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर तुलाराम साहू विजयी घोषित हुए । सचिव पद के लिए राम नारायण साहू और कोषाध्यक्ष पद में केवल एक नाम होने के कारण उमाराम साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Delhi Sahu Rathore samaj yuvak yuvati parichay sammelan & pratibha samman samaroh