वधु - वर फॉर्म

साहू समाज तेंदुकोना परिक्षेत्र के तुलाराम बने अध्यक्ष

11 April 2016 Rathod Teli Sahu Samaj 30 views

      तेंदुकोना विगत दिनों माता कर्मा के सहसत्राब्दी जयंती के अवसर पर ग्राम कौंसरा में निर्मित माता कर्मा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ, जिसमें साहू समाज तेन्दूकोना परिक्षेत्र की ओर से माता कर्मा की मूर्ति प्रदान की गई. साथ ही साहू समाज तेन्दूकोना परिक्षेत्र के त्रैवार्षिक अधिवेशन में चुनाव का कार्यक्रम भी हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि चुन्नीलाल साहू विधायक खल्लारी थे. अध्यक्षता राम प्रताप साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ बागबाहरा ने की. विशेष अतिथि लक्ष्मण कुमार साहू उपाध्यक्ष छ.ग. प्रदेश साहू संघ, श्रीमती मोनिका दीलिप साहू सभापति जि.पं. महासमुन्द, बालेश कुमार साहू, डॉ सदाराम साहू, नोहर साहू, धरम दास साहू, विष्णु साहू, चमन साहू, सुरेश साहू, नरोत्तम साहू, मोतीराम साहू, डिगम साहू, प्रेमलाल साहू, देवेश साहू, धनराज साहू, भास्कर साहू, मोहित साहू थे. साहू समाज तेन्दूकोना परिक्षेत्र के त्रैमासिक अधिवेशन एवं आय-व्यय के वाचन के पश्चात् अध्यक्ष तुलाराम साहू द्वारा कार्यकारिणी भंग की गई. मुख्य चुनाव अधिकारी चमन लाल साहू थे. सहायक चुनाव अधिकारियो में मोहित साहू, ओम प्रकाश साहू, सुरेश साहू, मोतीराम साहू, भुवन साहू, डागाराम साहू थे. सामाजिक चुनाव में अध्यक्ष ,सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए ही चुनाव कराया गया, जिसमें तेन्दूकोना परिक्षेत्र के समस्त सामाजिक महिला -पुरूषों द्वारा अपने मतदान का प्रयोग किया गया. अध्यक्ष पद हेतु दो नाम तुलाराम साहू तेन्दूकोना व डॉ. सदाराम साहू कोटनपाली एवं सचिव पद हेतु भी दो नाम राम नारायण साहू (रामू) तेन्दूकोना व मनीराम साहू तेन्दूकोना थे. कोषाध्यक्ष पद हेतु केवल एक नाम उमाराम साहू का था. चुनाव अधिकारी के द्वारा शांति पूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के पश्चात् मतो की गिनती की गई, जिसमें अध्यक्ष पद पर तुलाराम साहू एवं सचिव पद के लिए राम नारायण साहू विजयी घोषित किये गये और कोषाध्यक्ष पद में केवल एक नाम होने के कारण उमाराम साहू निर्विरोध निर्वाचित

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Akola Yuvak Sangha Swayamrojgar Margdarshan Shibir