वधू - वर फॉर्म

कर्मा जयंती पर मोवा से निकली शोभायात्रा

11 April 2016 Rathod Teli Sahu Samaj 97 views

        रायपुर साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की जयंती मोवा में श्रद्धा-उल्लास से मनाई गई। एलआईसी कॉलोनी मोवा से शोभायात्रा निकलकर मुख्य मार्ग से होते हुए सुंदरी पारा दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां पूजाअर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया। इसके पश्चात आयोजित समारोह में अतिथियों ने समाजजनों से सामाजिक एकजुटता बनाए रखते हुए समाज को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त आयोग अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू व अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग आयोग के डॉ. सियाराम साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय तैलिय साहू महासभा के उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष विद्यादेवी साहू, पूर्व महासचिव शांतनु साहू, दलदल सिवनी परिक्षेत्र साहू संघ के संरक्षक रामविशाल साहू, पार्षद अनवर हुसैन, प्रमोद साहू, रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा, हीरालाल साहू, मोवा इकाई अध्यक्ष सुरेश कुमार साहू, रामाधार साहू, मनोज साहू, पवन साहू, सुशीला साहू सहित काफी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Akola Yuvak Sangha Swayamrojgar Margdarshan Shibir