वधू - वर फॉर्म

माता कर्मा ने पढ़ाया सामाजिक समरसता का पाठ

18 April 2016 Rathod Teli Sahu Samaj 118 views

घुटकु में कर्मा जयंती और राम जन्मोत्सव कार्यक्रम

                 गरियाबंद महासमुंद सांसद चंदूलाल साहू पिछले दिनों ग्राम चुटकु नवापारा में आयोजित कर्मा जयंती और राम जन्मोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि माता कर्मा ने हमें सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाया है। इस दौरान साहू समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया। साहू ने कहा कि माता कर्मा ने सामाजिक समरसता के लिए और जातिवाद से मुक्ति दिलाने के जीवनभर संघर्ष किया। उन्हीं के प्रयासों से ही देश में आज भाईचारे की भावना व्याप्त है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम को देश ही नहीं बल्कि दुनिया में आदर्श माना जाता है। पूरे देश में आज श्रीराम राज को कल्पना की जाती है जिसे साकार करना हमारा कर्तव्य है। सभी समाज के लोग एक साथ मिलकर आगे बढ़े इसका प्रयास करे। इस अवसर पर उन्होंने साहू समाज भवन के बाउंड्रीवाल के लिए 1 लाख रुपए एवं मां शीतला मंदिर में रंगमच निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए की घोषणा की।

छुआछूत का किया विरोध

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साह समाज के अध्यक्ष भूवनेश्वर साहू ने की। उन्होंने कहा कि भक्त कर्मा जयंती सर्व समाज को दिशा देने वाली है। भक्त माता कर्मा ने आज से 1000 वर्ष पूर्व जन्म लिया था तब देश छुआछूत और जातिवाद से घिरकर प्रगति से दूर था, भक्त माता कर्मा का जीवन इसे ही दूर करते हुए सामाजिक समरसता बनाने में व्यतीत हुआ। कार्यकम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मिलेश्वरी साहू, तहसील कछार साहू संघ गरियाबंद के सरंक्षक मोतीराम साहू, तहसील कछार साहू संघ के अध्यक्ष केशव साहू, सचिव नेहरू साहू, उपाध्यक्ष पंच राम साहू, श्रीमती पुष्पा साहू एवं चिंताराम साहू शिवदयाल साहू, विकास साहू सहित साहू समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Teli ekta rally delhi