वधू - वर फॉर्म

साहू समाज के युवाओं ने किया रक्तदान

22 April 2016 Rathod Teli Sahu Samaj 98 views

         धमतरी तैलीय वंश के प्रणेता दानवीर भामाशाह जयंती अवसर पर साहू समाज ने गुरूवार को जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। उन्होंने मरीजों को फल वितरण भी किया और सेवाभावी चिकित्सक डॉ. वानखेड़े व कर्मचारी गीता साहू को सम्मानित किया।

        जिला एवं तहसील साहू समाज के तत्वावधान में जिला अस्पताल परिसर में दानवीर भामाशाह जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष विपीन साहू थे। मंच पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्यामादेवी साहू, जिलाध्यक्ष दयाराम साहू, पीएमएचओ डॉ. बीके साहू आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में डॉ. साहू ने अस्पताल में तैनात डाक्टरों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली की जानकारी दी। इसके बाद वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय वानखेड़े एवं एएनएम गीता साहू का सम्मान किया गया।

       मुख्य अतिथि विपीन साहू ने जिला अस्पताल की साफ-सफाई और कुशल नेतृत्व की तारीफ करते हुए दानवीर भामाशाह के जीवन-चरित्र पर प्रकाश डाला। श्रीमती श्यामादेवी साहू ने कहा कि जिन्होंने सेवा भाव के साथ समय का दान किया है वे सम्मानित हुए हैं। इनसे सीख लेनी चाहिए।

      कार्यक्रम के बाद जिला साहू समाज द्वारा मरीजों को फल वितरण किया गया फिर तहसील साहू समाज के तत्वावधान में 40 युवाओं एवं महिलाओं ने रक्तदान कर दानवीरता का परिचय दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष रंजना डिपेन्द्र साहू, तहसील अध्यक्ष अवनेन्द्र साहू, केजूराम साहू, गोपाल साहू, मनीषा साहू, उमेश साहू, नरेश साहू, सुनील साहू, पीलूराम, निखिलेश देवान, रविकांत, नीलमणी, गैंदलाल, हरिनारायण, तरूण, युगलकिशोर, विजय, नरेन्द्र, शेखन, खिलेश, किरण, तेजराम, केकती, चंद्रभागा, कमलेश, देवनाथ, पुनाराम, केदार, लक्ष्मीनारायण, नागेश, परमेश्वर, विरेन्द्र, गणेश, होरीलाल, चंद्रहास, पालसिंह, माधवेन्द्र, योगेश्वर आदि उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराज संक्षिप्त परिचय | Sant Santaji Jagnade Maharaj Jivanpat