वधू - वर फॉर्म

समाज के संगठित होने से खत्म होंगी कुरीतियां

22 April 2016 Rathod Teli Sahu Samaj 94 views

           साहू समाज तहसील गुरुर द्वारा तहसीलस्तरीय मां कर्मा जंयती ग्राम कोलिहामार में मनाई गई। इस अवसर पर 14 जोड़ों का सामूहिक आदर्श विवाह हुआ। इस दौरान कर्मा मंदिर का लोकार्पण भी किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में कई लोगों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल । विकास मंत्री रमशीला साहू थीं। अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष विपिन साहू ने की। मंत्री रमशीला साहू ने कहा कि समाज को संगठित करने के लिए व्याप्त कुरीतियों को खत्म करना होगा। माता कर्मा की गाथा को अलौकिक कर नारी शक्ति आगे बढ़ रही है। शिक्षा से प्रकाश युक्त जीवन जीने का प्रयास कर रहे हैं। मंत्री ने समाज के कुछ एक लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन करने को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे समाज के लिए अच्छा संकेत नही है। धर्म परिवर्तन किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए। इसके लिए हमारे समाज को संगठित होना होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दुर्ग सांसद ताम्रध्वज साह ने माता कर्मा के जीवन चरित्र का वर्णन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विपीन साहू ने कहा कि हम सब को विकृत्ति को दूर करने के लिए संकल्पित होना है। समाज को संजोने के लिए संगठन जरुरी है। हस्त शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष दीपक साह, खल्लारी विधायक चुन्नी लाल साहू, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, कुमारी बाई साहू, भूपत साहू, अर्जुन हिरवानी, जिला पंचायत सदस्य मीना साह, लखन । लाल गुरुपंच सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। ग्राम पंचायत कोलिहामार के सरपंच लेखक चतुर्वेदी ने गांव की विभिन्न समस्याओं से मंत्री एवं अन्य अतिथियों को अवगत कराया। इसके बाद कर्मा सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख की घोषणा मंत्री रमशीला साहू ने की। समाज द्वारा 300 लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण कर निःशुल्क दवाई का वितरण भी किया गया। देहदान करने वाले एका राम साह तबला वादक, जितेन्द्र साहू चिटौद, कुमुदनी साहू ठेकवाडीह, रक्तदान करने वाले डोमार साहू, संजय साहू, तुलज साहू, झनेद्र साहू, पालेश्वर साहू, त्रिलोकी साहू सहित अन्य लोगों का सम्मान प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं श्रीफल से किया गया। कार्यक्रम का संचालन तहसील सचिव धरमसिंह सोनबोईर एवं आभार जिला साहू संघ अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने किया। इस अवसर पर दीनदयाल साहू, डोमेश्वरी साहू, हलधर साहू, टोमन साहू सत्येन्द्र साहू, बाबूलाल साहू, तोषण साहू, ललिता साहू, पीताम्बर साहू सहित समाजजन काफी संख्या में उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

dussehra milan samaroh and Garba Mahotsav Sahu