वधू - वर फॉर्म

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की सिवनी जिला कार्यकारणी बैठक एवं प्रतिभाओं का सम्मान

21 May 2019 Rathod Teli Sahu Samaj 109 views

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की सिवनी जिला में कार्यकारणी की बैठक एवं प्रतिभाओं का सम्मान

                सिवनी दिनाँक 19.5.19 दिन रविवार को साहू भवन जिला सिवनी में जिला स्तरीय बैठक (मीटिंग) की गई । जिसमें बैठक के मुख्य अतिथि श्रीमान किशोर कुमार साहू मु.राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि श्री रविकरण साहू जी (जबलपुर) प्रदेश अध्यक्ष, श्री गिरीश साहू (छिंदवाड़ा)राष्ट्रीय संगठन मंत्री, श्री भागीरथ साहू छिंदवाड़ा प्रदेश संगठन मंत्री,श्री राजेन्द्र साहू जबलपुर राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष, श्री अनिल गोल्हानी संम्भागीय अध्यक्ष जबलपुर, एडवोकेट श्री मनोज साहू संम्भागीय महामंत्री जबलपुर , श्री मोहनलाल साहू छिंदवाड़ा ,दुर्गेश साहू (छात्र प्रकोष्ठ) , बाबूलाल साहू प्रदेश युवा अध्यक्ष उपस्थित रहे ।

               कार्यक्रम मे संगठन का विस्तार एवं आगामी कार्यक्रम की चर्चा की गई । जिसमें सभी मिलकर सहयोग करने व समाज को शिक्षित व संगठित रहने पर जोर दिया गया । तथा पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया जिसमे श्री पुरुषोत्तम साहू जी बखारी जिला उपाध्यक्ष ,श्री अखिलेश साहू पलारी पिपरिया को जिला युवा अध्यक्ष, श्री राजू साहू सुनवारा को जिला युवा उपाध्यक्ष, श्री मनोज साहू बखारी को जिला युवा उपाध्यक्ष ,,,श्री कन्हैया साहू जी जनता नगर सिवनी जिला युवा उपाध्यक्ष ,श्री नितेश साहू जी मनोरी को जिला युवा उपाध्यक्ष ,श्री हरिओम साहू जी बंधा नागन देवरी को जिला युवा उपाध्यक्ष ,श्री शरद साहू भोमा को जिला युवा महामंत्री, श्री निलेश साहू जी गणेशगंज को जिला युवा मीडिया प्रभारी , श्री दीपक गोलहानी सिवनी को जिला युवा संयोजक, श्री सोनू साहू मनोरी को जिला युवा सहसंयोजक ,श्री राहुल गोल्हानी जी लखनादौन को जिला युवा प्रचार सचिव ,श्री आनंद साहू बखारी को जिला युवा सहसचिव , श्री पदम साहू जी बाजरवाड़ा को जिला युवा संगठन मंत्री, श्री कृष्ण गोपाल साहू जी छपारा को जिला युवा संगठन मंत्री ,श्री सुशील साहू नगर अध्यक्ष सिवनी ,श्री परसू साहू जिला युवा नगर अध्यक्ष बखारी, श्री विक्की साहू सिवनी जिला युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष ,श्री अंकित साहू जी कानीवाडा को जिला अध्यक्ष( छात्र प्रकोष्ठ) सिवनी , श्री मोहित साहू सिवनी को जिला उपाध्यक्ष (छात्र प्रकोष्ठ) सिवनी , श्री नितेश साहू जी गणेशगंज जिला छात्र प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष ,कुमारी हैप्पी {त्रिवेणी} साहू बंडोल को जिला छात्र प्रकोष्ठ प्रचार सचिव , कुमारी चांदनी प्रीति साहू सिवनी को जिला छात्र प्रकोष्ठ सह संयोजक, श्री भानू प्रताप साहू प्रदेश युवा उपाध्यक्ष छपारा सिवनी , श्री राज साहू सिवनी को जिला युवा महामंत्री का मनोनयन किया गया । एवं 10 वी 12 वी में उत्तीर्ण छात्र ,छात्राओ जिनका 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्राओं को सम्मान कर मैडल एवं प्रसस्ती पत्र दिए गए एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई । कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे जिसमे मुख्य तौर पर सिवनी जिला के जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद साहू जी व महिलाएं एवं पुरुष वर्ग भी उपस्थित रहे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Madhya Pradesh tailik Sahu Mahasabha mahila sammelan