Bride / Groom Form

डोंगरगांव तहसील स्‍तरीय कर्मा जयंती

17 March 2018 Rathod Teli Sahu Samaj 74 views

डोंगरगांव तहसील स्‍तरीय कर्मा जयंती 21 को खुर्सीपाट में

आयोजन सामाजिक समरसता हेतु समाज प्रमुखों का होगा सम्मान

             तहसील साहू संघ डोंगरगांव, परिक्षेत्र खु जी व ग्राम साहू समाज खुर्सीपार के संयुक्त तत्वावधान में भक्त माता. कर्मा की जयंती समारोहका तहसील स्तरीय आयोजन ग्राम खुर्सीपार में 21 मार्च 2018 को किया जाएगा. इस कार्यक्रम में दलेश्वर साहू विधायक डोंगरगांव, भोलाराम साहू विधायक खु जी, खेदूराम साहू पूर्व विधायक डोंगरगांव, डा.निरेन्द्र साहू उपाध्यक्ष छ.ग. प्रदेश साहू संघ, हुमन साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ प्रमुख अतिथियों में शामिल होगें. तहसील अध्यक्ष अमरनाथ साहू ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इस कार्यक्रम में अनेक कार्यक्रम आयोजित है, जिसमें आदर्श विवाह के साथ ही सम्मान कार्यक्रम में साहू समाज के अलावा अन्य सभी समाज के प्रमुखों को सामाजिक समरसता सम्मान हेतु आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा मेधावी छात्रछात्राओं, देहदान करने वाले, पर्यावरण पर उगेखनीय कार्य करने वाले, बेटी-बचाओ-बेटी-पढ़ाओ के तहत कार्य करने वाले दंपति का सम्मान तथा रचनात्मक व सामाजिक जागरूकता हेतु कार्य करने वाले सामाजिकजन व ग्राम को सम्मानित किया जाएगा. इस अवसर पर वृहद स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर भी आयोजित है. लोकसेवा केन्द्र में मिलने वाली सभी सेवाएं डोंगरगांव के धर्मेन्द साहू के नेतृत्व में निःशुल्क रहेगी.

               आयोजन की व्यापक तैयारी तहसील साहू संघ डोंगरगांव द्वारा की जा रही है, जिसके तहत सभी परिक्षेत्र में बैठक का दौर जारी है. जिसमें प्रमुख रूप से हेमंत साहू, मूलचंद साहू, हरिशंकर साहू, सुरेन्द्र साहू, रामप्रकाश साहू, बलीराम साहू, इन्दु साहू, चुन्नी साहू, मनीष साहू, रामस्वरूप साहू, मोहन साहू पोहन साह, प्रीतम साहू, खुमान साहू, भरत साहू, डॉ.होमन साहू, हेमसिंग साहू, चेतन साहू, राधेश्याम साहू, बरातूराम साहू, शिवराम साहू, गणेश साहू सहित समाज के गणमान्य अपनी गरिमामय उपस्थिति दे रहे हैं,

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj amravati Gun Gaurav sanskritik samaroh