वधू - वर फॉर्म

मॉं कर्मा जयंती अवसर पर लोगों ने किया रक्तदान

24 March 2018 Sahu Teli Samaj 96 views

        डोंगरगांव नगर से 7 किमी दूर खुर्सीपार मॉं कर्मा जयंती अंतर्गत रक्तदान व देहदान शिविर आयोजित हुआ। इस मौके पर विभिन्न समाजों के प्रमुखों को भी सामाजिक समरसता के लिए सम्मनित किया गया। सम्मान समारोह में विधायक दलेश्वर साहू, पुर्व विधायक खेदूराम साहू, प्रदेश संघ उपाध्यक्ष डॉ नरेन्द्र साहू, जिलाध्यक्ष हुमन साहू जिला उपाध्यक्ष मदन साहू, सोनू साहू व विभा साहू सहित अन्य की मौजूदगी में रक्तदाताओं व देहदान दाताओं व सर्वसमाज प्रमुखो को सम्मानित किया गया।

        तहसील साहू संघ अमरनाथ साहू ने विज्ञप्ति में बताया कि सम्मान समोराह में साहू समाज के पीडी साहू व खेलराम साहू, लोधी समाज के पुरषोत्तम वर्मा, देवांगन समाज के अकबर देवांगन, सेन समाज के निर्भय श्रीवास, कंड़रा समाज के चंद्रषेखर उईके, राजपूत क्षत्रिय सामाज के अमर सिंग ठाकर, मानिकपुरी समाज के दयाल दास मानिकपुरी, सतनामी समाज के ललित मारकंडे, बैष्णव महासभा के बालकृष्ण वैष्णव, मालेकर समाज के ग्वालराम मालेकर को सम्मानित किया गया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Matrimony, matrimonial form submit in Marathi