वधु - वर फॉर्म

रातापायली में साहू समाज ने मनाई कर्मा जयंती

24 March 2018 Rathod Teli Sahu Samaj 74 views

             डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रातापायली में भक्त माता कर्मा जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में तहसील साह संघ डोंगरगांव अध्यक्ष अमरनाथ साहू मुख्य अतिथी थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता परिक्षेत्रीय अध्यक्ष गणेश राम साहू ने की, विशेष अतिथी के रूप में जिला पंचायत सदस्य विभा साह, जिला साहू संघ के संगठन मंत्री अमरोतन साहू, तहसील संरक्षक भावदास साहू, जिला उपाध्यक्ष मदन साहू, चेतन साहू, खेलूराम साहू, मूलचंद साहू, हेमसिंग साहू, चुन्नी साहू, संरपंच राजकुमारी मारकंडे मौजूद थे।

            मुख्य अतिथी अमरनाथ साहू ने समाजिक संगठन की संरचना व उनके कार्य व दायित्व के बारे जानकारी देते हुए समाज के प्रमुखों को अपना स्वार्थ त्याग कर पूरे समाज के हित में कार्य करने को कहा उन्होंने कहा कि सम्मान मांगने से नहीं मिलता यदि कर्म अच्छा कर रहे है तो सम्मान अपने आप मिलता है। कार्यक्रम अध्यक्ष गणेश राम साह ने संबोधित करते हुए भक्त माता कर्मा के जीवन गाथा का बखान करते हुए उसे अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया। कार्यक्रम को मदन साहू, विभा साहू, चेतन साहू, अमरोतन साह, सीएल हिरवानी ने भी संबोधित किया।

            इसके पूर्व भक्त माता कर्मा की शोभायात्रा कलश यात्रा के साथ निकाली गई जो गांव के भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पंहुचे तत्पश्चात पूजा आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में परिक्षेत्र व ग्राम से बड़ी संख्या में सामाजिकजन व ग्रामीण मौजूद थे जिसमें प्रमुख रूप से पीडी साहू, हिमन साहू, प्यारेलाल साहू, ग्राम अध्यक्ष मलाल साहू, अन्नाराम साहू, आत्माराम सोनी, अजय वैष्णव, केजू साहू, हुमार साहू, लखनलाल साहू, लिखन साहू, भागवत साहू, दयालू साहू, भालचंद साहू, चैनसिंग गंजीर, सूर्यकांत साहू, चुनेश्वर साहू, पन्नालाल साहू, विष्णु साहू जी, गीतम साहू प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन शत्रुहन साहू ने तथा आभार प्रदर्शन पीडी साहू ने किया।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

हेमू तेली विक्रमादित्य आखिरी हिंदु राजा - Last Hindu King Hemu Vikramaditya (Teli)| Mughals vs Hemu