वधू - वर फॉर्म

रायपुर साहू समाज युवक - युवती परिचय सम्मेलन में 900 में से 25 रिश्ते

24 December 2012 teli samaj vadhu var melava 120 views

               साहू समाज के 900 में से 25 रिश्ते तय :शहर जिला साहू संघ ने टिकरापारा स्थित भामाशाह साह छात्रावास में साहु समाज युवक - युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में 685 युवती व 325 युवकों ने पंजीयन कराया। इसमें हर वर्ग के लोग शामिल हुए और अभिभावकों की सहमति के बाद करीब | 25 रिश्ते तय हुए। सम्मेलन में वैवाहिक पत्रिका परिचय पुष्प का विमोचन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मां कर्मा के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। सम्मेलन में अखिल भारतीय साहू समाज के पदाधिकारी मोतीलाल साहू, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष विपिन साहू, महामंत्री शांतनु  साहू, जीवरान साह, महिला प्रकोष्ठ  की श्रीमती नंदिनी साह, श्रीमती विद्यावती साहू, राजेन्द्र साहू, पंचराम साह, शोभाराम साहू, डॉ.सोमनाथ साहू, रामलखन साहू, सुखदेव राम साहू, पार्षद परदेशीराम साहू, तोषण कुमार साहू सहित काफी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Umarga Teli Samaj Organization protest against Dhule atyachar