वधू - वर फॉर्म

राजिम माता जयंती पर सजा शहर

07 January 2013 Rathod Teli Sahu Samaj 88 views

              राजिम भक्तिन माता जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। साहू समाज के इस महाकुंभ में प्रदेश के दिग्गज नेता पधार रहे हैं। जानकारी के मुताबिक प्रथम सोपान में केन्द्रीय मंत्री चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, विधायक अमितेष शुक्ल और द्वितीय चरण में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद चंदूलाल साहू, कृषिमंत्री चंद्रशेखर साहू सहित समाज के सभी विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी सहित प्रदेश के कोने-कोने से सामाजिक बंधु मौजूद रहेंगे।जयंती की तैयारी पूरी कर ली गई है। राजिम शहर फ्लैक्स, पोस्टर से अटा पड़ा है। नदी में पानी की धार पहुंच गई है। कार्यक्रम श्री राजीव लोचन महोत्सव स्थाल में होगा। तैयारियों में अखिल भारतीय तैलिक महासभा के उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष विपिन साहू, राजिम भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष बाबूलाल साहू, गरियाबंद जिला साहू संघ के अध्यक्ष बैसाखूराम साहू, जिला साहू संघ के महासचिव लाला साहू सहित सभी पदाधिकारी और समाज के वरिष्ठजन लगे हुए है। सांसद चंदूलाल साहू और प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष नंदिनी साहू भी रविवार को पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Mahasamund Sahu Samaj pratibha samman samaroh