वधू - वर फॉर्म

साहू समाज में बकरा, मुर्गी काटने पर प्रतिबंध नशा करके हंगामा करने वालों पर होगी कार्रवाई

18 February 2016 Rathod Teli Sahu Samaj 105 views

         तेलीगुण्डटा परिक्षेत्रीय साहू समाज की बैठक परिक्षेत्रीय साहू समाज तेलीगुण्डरा की बैठक ग्राम खर्रा के सामुदायिक भवन में हुई। जिसमें सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तहसील साहू संघ पाटन के कार्यकारिणी निर्णय के अनुसार इस वर्ष 24 अप्रैल 2016 को ग्राम महुदा में विशाल सामूहिक आदर्श विवाह एवं कर्मा महोत्सव का आयोजन किया गया है ।  

      उक्त आयोजन के सफल बनाने के लिए सदस्यों से सहयोग लिया जाएगा । सगाई के रस्म को पैसापकडाकर कम से कम व्यक्ति जाकर सम्पन्न कराएं, मृत्यु भोज में सादा भोजन (कलेवा नहीं) ही परोसा जाये, किसी व्यक्ति के निधन पर काठी माटी से आने के बाद मेहमानों के लिए भोजन व्यवस्था समाज के द्वारा किया जायेगा ।  

      मृत्यु पर शव पर मात्र कफन डालने का रिवाज, परिवार में किसी की मृत्यु होने पर परिवार की ओर से मात्र एक कफन एवं ग्रामीण समाज की ओर एक कफन दिया जाये शेष अन्य लोग पुष्पांजलि या श्रद्धानुसार सहयोग राशि दे सकते हैं । सदस्यों ने कहा कि अंहिसा हमारे समाज का पवित्र कर्तव्य है । ऐसा कोई व्यवसाय न करें जिससे समाज की प्रतिष्ठा में आंच आए। बकरी, मुर्गी काटने पर प्रतिबंध लगाया गया । समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के लोगों ने नशा पान कर सामाजिक कार्यक्रम में व्यवधान करने वालों के प्रति सख्त कार्रवाई करने कर निर्णय लिया गया। बैठक में परिक्षेत्रिय साहू समाज तेलीगुंडरा के अध्यक्ष दिनेश साहू, उपाध्यक्ष चद्रिका साहू, मन्नू साहू, सचिव गरीबदास साहू, गंगादीन साहू, मूलचंद साहू, राजेश साहू सहित समाज के लोग उपस्थित थे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj pune vadhu var melava