वधू - वर फॉर्म

साहू रेल कर्मचारी सभा बिलासपुर भक्त माँ कर्मा जयंती एवं दानवीर भामाशाह जयंती समारोह

15 May 2016 Rathod Teli Sahu Samaj 97 views

          15 मई को साहू रेल कर्मचारी सभा बिलासपुर ( छत्तीसगढ़ ) द्वारा NEI भवन बिलासपुर में भक्त माँ कर्मा जयंती एवं दानवीर भामाशाह जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर सांसद माननीय लखन लाल साहू जी एवं अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष माननीय थानेश्वर साहू जी ने की। विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव एवं लोरमी विधायक माननीय तोखन साहू जी, अकलतरा विधायक माननीय चुन्नी लाल साहू जी ,भाजपा के कोटा विधानसभा प्रभारी माननीय काशीराम साहू जी, जिला अध्यक्ष बृजेश साहू जी, नगर साहू संघ अध्यक्ष विनोद साहू,नगर पालिका तिफरा के अध्यक्ष भाई रामू साहू थे। कार्यक्रम में मंगेली जिला साहू संघ अध्यक्ष बल्दाऊ साहू,वरिष्ठ सलाहकार मुकेश साहू,डी०पी० साहू,प्रदीप साहू, पवन साहू, ओम पी साहू,प्रेम साहू,सुखनंदन साहू,अमृत साहू,ईश्वर साहू,जितेन्द्र साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिकजन सम्मिलित हुए।इसअवसर पर जयंती कार्यक्रम के साथ ही साहू रेल कर्मचारीयों का परिचय,बच्चों केविभिन्न आयु वर्ग के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए सलाद सजाओ एवं ANTAKSHARI प्रतियोगिता,के साथ ही मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए एवं विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रमआयोजन में साहू रेल कर्मचारी सभा बिलासपुर के अध्यक्ष- भाई युवराज साहू,संयोजक-संजय साहू,सचिव-ललित साहू,सहित समस्त पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम में समाज के रेल कर्मचारीयों ने सपरिवार सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाया। 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

maa Karma Devi jayanti maha aarti Bemetara Sahu samaj