वधू - वर फॉर्म

योगेश की मौत के बाद श्रद्धांजलि देने साहू समाज ने निकाला कैंडल मार्च

28 July 2016 Rathod Teli Sahu Samaj 98 views

         सीएम हाउस के बाहर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने वाले दिव्यांग योगेश साहू की इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। योगेश को श्रद्धांजलि देने जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ दुर्ग-भिलाई ने सुपेला घड़ी चौक में कैंडल मार्च निकाला। इससे पहले कर्मा भवन सुपेला से मौन रैली निकाली जौ सुपेला चौक में खत्म हुई। यहां साहू समाज के पदाधिकारियों ने कैंडल जलाकर योगेश को श्रद्धांजलि दी।

          इस दौरान साहू समाज के प्रेमकिशन साहू, प्रकाश साहू, सुरज साहू, समीर साहू, राकेश साहू, भोला साहू, भूषण साहू, विवेक साहू, प्रखर साहू, तीमन साहू, ललित साहू, चाणक्य साहू, नेतराम साहू, धर्मेंद्र साहू, पूरण साहू, कमलकांत साहू, केशव साहू, परसराम साहू, राजू साहू, रमेश साहू, रामकुमार साहू, भिलाई के पदाधिकारी द्वारिका साहू, सेवाराम साहू व अन्य मौजूद रहे। छग जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोधः सुपेला चौक में साहू समाज के साथ छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी कैंडल मार्च निकाला। छग जनता युवा कांग्रेस के दुर्ग संभाग प्रभारी जहीर खान ने कहा कि, आउटसोर्सिंग के खिलाफ शुरू से आंदोलन कर रहे हैं। अगर सरकार आउटसोर्सिग बंद करती तो शायद योगेश जैसे स्थानीय लोगों को बेरोजगारों को नौकरी मिलती। कैंडल मार्च में भगतराम सोनी, प्रकाश देवांगन, भरत गौर, प्रीतम गंधर्व, ईश्वर उपाध्याय, रतनलाल बंजारे आदि उपस्थित रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Umarga Teli Samaj Organization protest against Dhule atyachar