वधू - वर फॉर्म

भक्त मां कर्मा के नाम पर हो मेडिकल कॉलेज

23 April 2018 Rathod Teli Sahu Samaj 93 views

        भिलाई राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज का, नाम भक्त मां कर्मा के नाम पर करने की मांग छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ ने की है। यह मांग प्रकोष्ठ की बैठक में उठी। जिसे युवा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने समर्थन दिया।

       प्रकोष्ठ की बैठक साहू सदन केलाबाड़ी में आयोजित हुई। बैठक में तय किया गया कि आगामी दिनों में प्रदेशभर में साहू समाज के युवा साथियों को जोड़ा जाए। इसके लिए आमामी दिनों में भव्य कार्यक्रम कराने की भी बात हुई। उपाध्यक्ष प्रेमकिशन ने बताया कि राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज का नामकरण भक्त मां कर्मा के नाम पर हो।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Aali Bhakta Shrestha Shri Sant Santaji maharaj jagnade Marg Naamkaran