Bride / Groom Form

 हरदिहा साहू समाज द्वारा महादेवघाट में भव्य सामूहिक आदर्श विवाह समारोह आयोजित

16 June 2018 Rajasthan Teli Sahu Samaj 76 views

साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह के कार्यक्रम प्रेरणादायक : बृजमोहन

कृषि मंत्री ने 282 जोड़ों को शगुन भेंट कर दी सफल दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं

         रायपुर छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज द्वारा यहां महादेव घाट के निकट भव्य आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 262 जोड़ों की शादी कराई गई। कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने नवविवाहित जोड़ों को शगुन भेंट कर उन्हें सफल दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि सेवाभावी साहू समाज ने रचनात्मक और समाज के कमजोर परिवारों के हित में काम करके अन्य समाजों के सामने आदर्श स्थापित किया है। आदर्श सामूहिक विवाह की अच्छी परंपरा भी साहू समाज ने शुरू की जिससे प्रेरणा लेकर विभिन्न समाजों ने इसे अपनाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे भव्य आयोजनों में जिन युवाओं की शादी होती है, उनकी आस्था स्वाभाविक रूप से अपने समाज के प्रति ज्यादा बढ़ जाती है और वह भी समाज के लिए कुछ बेहतर करने प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों के हाथ पीले करना पुण्य का काम है। अग्रवाल ने हरदिहा साहू समाज रायपुर के अध्यक्ष नंदे साहू की सराहना करते हुए कहा कि एक साथ 262 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराना बड़ी उपलब्धि है।

         इसके लिए नवदम्पतियों के परिवार के सदस्य भी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने अपनी संतानों का विवाह इस आयोजन में कराया है। ऐसे परिवार भी समाज के अन्य परिवारों के लिए आदर्श उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। इस अवसर पर महिला बाल विकास मंत्री रमशीला साहू, अखिल भारतीय तैलीय साहू समाज के कार्यकारी अध्यक्ष मोतीलाल साहू, हरदिहा साहू समाज रायपुर के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नंदे साहू, समाज के उपाध्यक्ष शत्रुघन साहू, सचिव किशन साहू, कोषाध्यक्ष भुवन लाल साहू, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सु मोनिका साहू, चिंताराम साहू , विनय साहू, जनक साहू, टीकम साहू, प्रमोद साहू, अशोक साहू, सु पुष्पा साहू, तिलालराम साह, अशोक पांडे सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और साहू समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराजानां मूठमाती देण्यासाठी वैकुंठातून आवतरले तुकोबाराय | Santaji & Sant Tukaram