वधू - वर फॉर्म

सत्ता व विपक्ष के नेताओं की उपस्थिति में साहू समाज की बैठक से खलबली

16 September 2016 Rathod Teli Sahu Samaj 95 views

आठ विधायक तीन सांसद सहित सभी बड़े नेता जुटे घंटों चला मंथन

           भिलाई नगर स्थानीय एक बड़े होटल में प्रदेश साहू समाज की बड़ी बैठक में राजनीतिक हलकों में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है बैठक में समाज के तीनों सांसद एक मंत्री आठ विधायक सभी पूर्व विधायक एक राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त नेता सहित पूर्व मंत्री को प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष सभी निर्वाचित पदाधिकारी उपस्थित थे ।  हालांकि इस बैठक को पूर्णता सामाजिक बताया जा रहा है किंतु सत्ताधारी दल भाजपा और प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अहम नेताओं की एक साथ उपस्थिति को अलग नजरिए से देखा जा रहा है संभवत यह पहला अवसर है जब किसी समाज की बैठक में इतनी तादाद में कांग्रेस और भाजपा के नेता एक मंच पर जुटे हो ।

          ऐसा समझा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस साहू समाज को जनसंख्या के अनुपात से प्रतिनिधित्व नहीं पी रहा है केवल वोट बैंक के रूप में इस समाज का उपयोग किया जा रहा है ।   प्रदेश सरकार में समाज से एक मंत्री और एक राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त नेता है जबकि 2 निर्वाचित सांसद हैं । कांग्रेस में एक सांसद पर है संगठन में किसी महत्वपूर्ण पद पर समाज का नेता को नहीं बैठाया गया है ।  बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज के बाद सर्वाधिक आबादी साहू समाज की है । राजनीति गलियारों में इस बात की जबरदस्त चर्चा है कि सन 2018 की विधानसभा चुनाव के पहले संगठन एकजुट होकर ऐसी शक्ति का प्रदर्शन करें कि दोनों दल समाज की उपेक्षा ना कर सके ।  बैठक की जानकारी को मीडिया से दूर रखा गया । बैठक में शामिल होने के बाद किसी भी सामाजिक नेता ने मीडिया से कोई भी बात नहीं की । लगभग दिन भर चली बैठक का विस्तृत विवरण नहीं मिल पाया है किंतु सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में राजनीतिक दलों द्वारा समाज को बहुत ही हल्के में ले जाने का गुब्बारा तो  फुटा है किंतु पदाधिकारी सामाजिक नेता और राजनेता इस तरह की किसी चर्चा से इनकार कर रहे हैं ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

UGC Bill Controversy: मोदी जी और तेली समाज पर 'षड्यंत्र' की सच्चाई ?