वधू - वर फॉर्म

गातापार में मनाई गई कर्मा जयंती

16 April 2016 Rathod Teli Sahu Samaj 119 views

       ग्राम गातापार में साहू समाज द्वारा धूमधाम से कर्मा जंयती मनाई गई। इस अवसर पर माता कर्मा की पूजा आरती पश्चात अतिथियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर मानसगान सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर ने कहा कि रामायण सबको अच्छे विचार सिखाता है। भगवान राम ने किसी को सीखने नहीं कहा लेकिन उनके कार्यों का अनुसरण किया जा सकता है। इस अवसर पर सरपंच तोरण लाल साहू, शेखन साहू, शत्रुहन साहू, धनसाय साहू, कमलनारायण साहू, नारदराम, झम्मन, चोपेश्वर, लुकेश्वर, कांशी, बोधन, पूरन, लालजी, सौहेन्द्र सिंह, रोहित, शालिक, रामेश्वर सिन्हा, पुष्पेन्द्र आदि मौजूद थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Wardha teli Samaj gunvant vidyarthi satkar