वधू - वर फॉर्म

साहू समाज की महिलाओं ने सीएम से की मुलाकात

14 January 2019 Teli samaj 134 views

          राजिम - साहू संघ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ. ममता साहू एवं महिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक साह सरिता साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुलाकात कर अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज की जनसंख्या अधिक है । और जनसंख्या के हिसाब से मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए. धनेंद्र साहू मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मंत्री रह चुके हैं. पीसीसी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. ऐसे वरिष्ठविधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना चाहिए. इस अवसर पर सविता साहू, मीरा साहू, मिलन साहू, नंदिनी साहू, तुलसी साहू, कुंती साहू आदि मौजूद थीं.

Sahu Teli Samaj meet to chief minister Bhupesh Baghel Chhattisgarh

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

PM नरेंद्र मोदी, तेली OBC समाज और UGC Bill Controversy - जाति है कि जाती ही नहीं