वधू - वर फॉर्म

भक्तमाता कर्मा मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा समारोह

19 May 2016 Rathod Teli Sahu Samaj 114 views

          भक्तमाता कर्मा मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने कांडेकेला पहुंचे क्षेत्रीय सांसद चंदूलाल साहू ने साहू समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की पहचान समाज के इतिहास एवं महापुरूषों से होती है। उन्होंने कहा कि साहू समाज का इतिहास शानदार एवं गौरवपूर्ण रहा है। समाज के लोगों का लंबे समय से सपना था कि यहां पर माता कर्मा के मंदिर का निर्माण हो। आज वह सपना हकीकत में बदल गया। उन्होंने समाज के सभी लोगों से निवेदन किया कि समाज में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ समाज की कुरीतियों को दूर करने में समाज के लोग एक दूसरे का साथ दे। सांसद ने समाज के लोगों से अपील किया कि वे केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने साथ-साथ समाज का भी विकास करें। उन्होंने कहा कि साहू समाज के लोग अपने समाज के साथ ही नहीं बल्कि अन्य समाज के लोगों के साथ भी भाईचारे का संबंध बनाकर आगे बढ़े।

         मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में की शिरकत : सांसद साहू ने भक्त शिरोमणी माता कर्मा मंदिर का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर के विशेषता के विषय में भी वहां मौजूद लोगों को बताया। कार्यक्रम में पहुंचे संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी ने भी साहू समाज के लोगों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर आज जिस तरह साहू समाज काम कर रहा है। वह काबिले तारीफ है। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू ने कहा कि समाज गौरवशाली परंपराओं का निर्वाह करते हुए छत्तीसगढ़ में समाज को संगठित कर आगे बढ़ने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने दूरस्थ अंचल में समाज के द्वारा किए गए कार्यों के लिए समाज के लोगों को बधाई दी। वहीं

ओड़िसा से आई समाज की कुलपति सुकांति साहू ने अपने क्षेत्रीय भाषा ओड़िया में संबोधन करते हुए समाज के लोगों द्वारा कराए गए कर्मा माता के मंदिर निर्माण पर हर्ष व्यक्त किया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

अभंग रक्षक श्री संत संताजी जगनाडे महाराज अभंग लेखन करताना | Sant Santaji Maharaj Writing Abhang