Bride / Groom Form

साहू समाज हुगली की ओर से कांवरियों के लिए सेवा शिविर

13 August 2018 Bengali Teli Sahu samaj 95 views

             हुगली, समाज्ञा सेवड़ाफुली साहू समाज ट्रस्ट की ओर से तारकेश्वर धाम जाने वाले कावरिया भक्तों के लिए दिआड़ा सकुंतला आश्रम पास सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कलकत्ता साहू समाज के सचिव उदय साव ने किया। अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता व सचिव प्रदीप साव की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण किया गया। इस शिविर में कावरियों के लिए जल, शिकंजी, फर्स्ट एड व गरमागरम पूड़ी, सब्जी मिठाई की व्यवस्था की गयी थी। मौके पर गण्यमान्य व्यक्तियों में राजकुमार, शम्भू साव, अरविंद साव, सुधीर साव, जगदीश साव, रवींद्र साव, अजय साव, रंजीत साव, दीपेंद्र गुप्ता एवं सेवड़ाफुली साहू समाज सह पं.बंगाल साह समाज के सभी संगठन से सदस्य उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

PM नरेंद्र मोदी, तेली OBC समाज और UGC Bill Controversy - जाति है कि जाती ही नहीं