वधु - वर फॉर्म

सीतापुर साहू समाज मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह

24 June 2019 Sahu Teli Samaj 61 views

          सीतापुर शहर के घूरामउ बांगला स्थित एक गेस्ट हाउस में भारतीय  बहुभाषाओं के मर्मज्ञ साहित्य व समाजसेवी स्वर्गीय डॉक्टर सुंदरलाल राठौड़ की स्मृति में सीतापुर  साहू समाज तथा तैलिक महासभा के तत्वाधान में रविवार को मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

          कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक कुमार राठौर डायरेक्टर एस आर ग्रुप ऑफ कॉलेज उरई जालौन विशिष्ट अतिथि पंकज राठौर पीसीएस अधिकारी लखीमपुर खौरी  अनिल राठौड़ क्षेत्रीय प्रबंधक आर्यावर्त ग्रामीण बैंक लखीमपुर खौरी डॉ विनोद राठौर वरिष्ठ समाजसेवी शाहजहांपुर वह सदर विधायक राकेश राठौर ने दीप प्रज्वलित कर किया  ।

          कार्यक्रम का सरस्वती वंदना से हुआ । इसके बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया । केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष अनुपम राठौड़ श्रीराम नागेश राठौड़ बृज किशोर राठौड़ मनीष शर्मा आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे । तैलिक महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक मनोज राठौर महामंत्री राजेंद्र प्रसाद राठौड़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार राठौड़ अध्यक्ष रहे  ।

          कार्यक्रम में आये तैलिक समाज के लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए हर वर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की अपील भी की । कार्यक्रम में विश्राम राठौड़ ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में महिलाओं का सम्मान बढ़ता है । साथ ही आत्म बल मिलता है । एक साथ समाज के लोगों का मिलना जुलना भी हो जाता है ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

lalu prasad yadav in Teli Samaj maha rally 26 February 1994