वधू - वर फॉर्म

जोधपुर घांची समाज शादी समारोह में ​फिजूलखर्ची पर लगाई रोक

29 May 2019 Teli samaj 121 views

फिजूलखर्ची रोकने के लिए घांची समाज की नई पहल शादियों में महिला संगीत व प्री-वेडिंग पर रोक

            जोधपुर. श्री घांची महासभा जोधपुर ने समाज में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए हैं। मंगलवार को श्री बाल विद्या भवन उच्च प्राथमिक विद्यालय जालोरी गेट स्थित श्री घांची महासभा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्री घांची समाज सुधार समिति आदर्श आचार नियमावली वाली पुस्तक का विमोचन किया गया। घांची महासभा के अध्यक्ष जुगल भाटी ने बताया कि घांची समाज की आदर्श आचार नियमावली में घांची समाज में होने वाली फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने, मजबूत-कमजोर के वर्ग के भेद सहित अनेक समाजिक आयोजनों में फीजूल खर्चे पर रोक के लिए नियम बनाए गए हैं। शादियों पर होने वाले वर-वधु की होने वाली प्री-वेडींग शूट पर विशेष रोक लगाई। इस आदर्श आचार में सगाई सम्बन्धी नियम, कंवारी जाने व विवाह सम्बन्धी नियम, गंगाजली, उज्जवला, खोल आदि, मायरा सम्बन्धी नियम, मृत्यु सम्बन्धी नियम, शादी-विवाह सम्बन्धी नियम, कोर्ट सम्बन्धी नियम की जानकारी दी।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

भक्त शिरोमणि माँ कर्माबाई का जीवन परिचय | Biography of Maa Karma Bai | Maa Karma Devi Story