वधू - वर फॉर्म

माउंट आबू क्षत्रिय घांची सेना सम्मेलन

17 July 2019 Rathod Teli Sahu Samaj 111 views

        माउंट आबू की होटल में क्षत्रिय की सेना कार्यकारिणी का सम्मेलन आयोजित किया गया था इस सम्मेलन में महाराष्ट्र गुजरात राजस्थान और मध्य प्रदेश के  घांची समाज के  प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।  घांची  समाज की  सेवा में हमेशा तत्पर रहने की प्रतिज्ञा सभी कार्यकर्ताओं ने इस समय ली । कार्यक्रम में पाली से जितेंद्र कुमार परमार, अशोक पंवार, रमेश पंवार, बाड़मेर से देवजी बोराणा और सूरत से राजू परमार, जालोर से चुन्नीलाल परमार को अपने जिलों में घांची संगठन को मजबूत बनाने की जवाबदेहीं दी गई और जोधपुर से जयदेव को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए सम्मानित किया गया।

         इस मौके क्षत्रिय घांची सेना के संस्थापक अध्यक्षसुरेश भाटी, प्रताप गहलोत,  महेंद्र राठौड़, छगन भाटी, दिनेश भाटी, प्रकाश वोराणा, हरीश घांची, तिलोक राठौड़,  जेठाराम भाटी, प्रेमचंद पवार, मनीष परिहार, राजेंद्र बोराणा व मेल गहलोत समेत समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान क्षत्रिय धांची समाज का राष्ट्रीय स्तर, जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं के चुनाव के संबंध में विचार विमर्श किया गया और बहुत ही जल्द राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारिणी का गठन होगा।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

PM नरेंद्र मोदी, तेली OBC समाज और UGC Bill Controversy - जाति है कि जाती ही नहीं