वधू - वर फॉर्म

भोपाल साहू समाज योगाचार्य का किया सम्मान

26 June 2019 Rathod Teli Sahu Samaj 91 views

         भोपाल साहू समाज बीएचईएल इकाई भोपाल की बैठक आरोग्य केंद्र के पास पिपलानी भेल में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी सदस्यगणों ने मां कर्मा देवी को पुष्प अर्पित किए और आराधना की। बैठक में इकाई द्वारा आयोजित मां कर्मा देवी जंयती समारोह का आय-व्यय प्रस्तुत कर समाज की बागामी गतिविधियों की जानकारी दी गई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाचार्य शिव प्रसाद साहू एवं प्रिया साहू द्वारा योगिक क्रियाएं प्राणायाम आसन आदि की समाज बंधुओ को जानकारियां दी और योग के लाभ बताए। इकाई द्वारा दोनों योगाचार्य का सम्मान भी किया गया। बैठक में इकाई अध्यक्ष चन्द्र मोहन साहू, संरक्षक कृष्ण साहू, संरक्षक हर प्रसाद साहू, टी आर साहू सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Umarga Teli Samaj Organization protest against Dhule atyachar