वधू - वर फॉर्म

नई दिल्ली साहू राठौर महासभा ने रमेश बिधूडी से मुलाकात की

20 July 2019 Rathod Teli Sahu Samaj 134 views

          नई दिल्ली प्रदेश साहू राठौर महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल साउथ दिल्ली के सांसद रमेश बिधूडी से मिला। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष एस राहुल ने किया। मौके पर साउथ दिल्ली महासभा के जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू, राठौर विकास समिति संगम विहार जिले के महामंत्री प्रमोद राठौर आदि मौजूद रहे। प्रतिनिधि मंडल ने अंगवस्त्र व माला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष एस राहुल ने सांसद रमेश बिधूडी को तलवार भेंट की। राहुल ने बताया कि साउथ दिल्ली लोकसभा में उनके समाज के लगभग 50 हजार वोट है। समाज के इन लोगों का शत प्रतिशत वोट रमेश बिधूडी को लोकसभा चुनाव में प्राप्त हुआ था। अकेले संगम विहार विधानसभा में 20 हजार वोटर है । इसलिए समाज के लोगो को महत्व दिया जाना चाहिए और उनकी सहभागिता ली जाए।देश का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ-सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र पर काम कर रहे और समाज के सभी वर्गों को सशक्त कर रहे इसलिए सांसदों को भी उनके समाज के लोगो को अपने साथ जोड़कर चलना चाहिए।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाज को बदनाम आपमानीत करने का नया षंडयंत्र ? कोल्हू / तेल घाणा की सच्चाई क्या है ? | Teli Samaj