वधू - वर फॉर्म

कैंट की भावना साहू बनीं न्यायिक अधिकारी

23 July 2019 Sahu Teli Samaj 190 views

         बरेली -  कैंट की भावना साहू ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन (पीसीएस-जे ) की परीक्षा पास कर ली है। भावना ने 456वीं रैंक हासिल की है। वह अब न्यायिक अधिकारी बन गई हैं। होनहार बेटी की सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। भावना के पिता सोमप्रकाश साहू वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और उनकी माता वंदना साहू गृहणी हैं। भावना ने कैंट के ही (सरकारी स्कूल) रविंद्रनाथ टैगोर इंटर कालेज से इंटर किया है। 2011 में बरेली कालेज से एलएलबी करने के बाद उन्होंने 2015 में रुहेलखंड विश्वविद्यालय से एलएलएम की परीक्षा पास की है। उसके बाद उन्होंने पीसीएस-जे की तैयारी को लखनऊ में दो साल कोचिंग की। भावना ने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। हालांकि पहले प्रयास में भी उन्होंने लिखित परीक्षा पास कर ली है लेकिन इंटरव्यू में वह कुछ अंकों से रह गई थीं। अब न्यायिक अधिकारी बनने पर उनको अपार खुशी है । बरेली साहू समाज के और  से उन्‍‍‍‍हे शुभकामाना दि  गई  ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Aurangabad Teli Samaj Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi dindi sohala