Bride / Groom Form

फतेहपुर साहू समाज की मनीषा साहू बनीं न्यायिक अधिकारी

23 July 2019 Sahu Teli Samaj 89 views

            फतेहपुर शहर के मसवानी लखनऊ रोड निवासी आटा चक्की संचालक की बेटी मनीषा साहू ने पीसीएस जे परीक्षा पास कर न्यायिक अधिकारी बन गई हैं। बेटी की इस सफलता पर परिवार में खुशी की माहौल है । मेधावी के पिता दिनेशचंद्र साहू का आटा चक्की कारखाना संचालक हैं। उनकी मां सुषमा देवी गृहणी है। उन्होंने बताया कि इंटर के बाद आगे की पढ़ाई प्रयागराज विश्वविद्यालय से पूरी करने के बाद एलएलबी वाराणसी से किया। इसके बाद एलएलएम राममनोहर लोहिया लखनऊ से करने के बाद दिल्ली में डेढ़ साल तक कोचिंग करने के बाद यह सफलता मिली है। उन्हें न्यायिक अधिकारी बनने पर अपार खुशी है। परिवार में बेटी के न्यायिक अधिकारी बनने खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का ताता लगा है । फतेहपुर  साहू समाज की और से  उन्‍हे बधाई दि गई ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Beed gunvant vidyarthi satkar by Jaydutt Kshirsagar