वधू - वर फॉर्म

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रहली साहू तेली समाज की देमिरा साहू का हुआ चयन

28 July 2019 Sahu Teli Samaj 122 views

अक्टूबर में लंदन जाएगी रहली की बेटी

        रहली -  गुरुकुल सेंट्रल स्कूल में अध्ययरनत कक्षा 8वीं की छात्रा देमिरा पिता सुभाष साहू का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि चेन्नई में हुई तीसरी इंडियन अबेकस प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें सभी प्रदेश के प्रतिभागी शामिल हुए थे। देमिरा ने प्रतियोगिता में 8 मिनट में गणित के करीब 200 प्रश्न हल किए। जिसमें उसे द्वितीय स्थान प्राप्त कर अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। अक्टूबर में लंदन में प्रतियोगिता आयोजित होगी। देमिरा की इस सफलता पर शाला परिवार एवं परिजनों से शुभकामनाएं दी हैं।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

नामदेवे रचिला पाया तुका झालासे कळस … शाहिर संभाजी भगत