वधू - वर फॉर्म

बोधगया में भामाशाह जयंती समारोह सम्पन्न

16 April 2020 Rathod Teli Sahu Samaj 99 views

      दिनांक 25-04-19 को गया जिला के डहरिया बिगहा, बोधगया में भव्य भामाशाह जयंती समारोह का उद्घाटन बिहार तैलिक साहु सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू, जिला परिषद् अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, संयुक्त मंत्री विनय कु गुड्डू, संगठन मंत्री कृष्णा प्रसाद, प्रदेश महिला महामंत्री पुष्पा गुप्ता, जिला अध्यक्ष संजु लाल ने संयुक्त रूप से किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष गोपाल साव जबकि मंच का संचालन शंकर साव ने किया ।

जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार माननीय नीतिश कुमार जी ने सीतामढ़ी से लोकसभा का टिकट देकर समाज को गौरवान्वित किया है। साहु समाज की ओर से कोटि-कोटि बधाइयाँ । इस अवसर पर छोटन साव, दुर्गा प्र., सुदेश साव, रामनरेश साव, सुनिल कु. राजेन्द्र विशाल, नित्यानंद साव आदि ने भाग लिया ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj Jaipur Lahariya utsav