वधू - वर फॉर्म

राजनैतिक हकमारी को लेकर साहु सभा ने किया चिन्तन बैठक

30 April 2019 Teli samaj 119 views

     दिनांक 31-03-2019 को साहू भवन, पटना में बिहार तैलिक साहु सभा की ओर से राजनैतिक हकमारी को लेकर चिन्तन बैठक हुई । चिन्तन बैठक की अध्यक्षता बिहार तैलिक साहु सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू ने किया। जबकि इसका संचालन महामंत्री अमरेन्द्र कुमार ने किया । तेली जाति की जनसंख्या बिहार में लगभग 7% है। फिर भी इस जाति को किसी भी पार्टी ने एक भी प्रत्याशी नहीं बनाया। इस हकमारी को लेकर चिन्तन बैठ हुई। इस बैठक में बिहार के सभी संघर्षरत तैलिक बंधु पूर्व विधायक संजय गुप्ता, प्र. उपा. धर्मेन्द्र कुमार, महेन्द्र साहू, नीतिन अभिषेक, डॉ० (प्रो०) संजय कुमार, अनिल कुमार 'अकेला', महिला अध्यक्ष डॉ. माधुरी गुप्ता, पूर्व महिला अ. सह-पूर्व सदस्य राज्य पिछड़ा आयोग कंचन गुप्ता, संयुक्त मंत्री चन्देश्वर साह, संगठन मंत्री विनय कु. गुड्डू, कृष्णा प्रसाद, विश्वनाथ गुप्ता, मनोज कुमार साह, डॉ. आनंद कुमार, प्रो. अमरकान्त साह, पुष्पा गुप्ता, सिम्मी प्रसाद, हीरा लाल साहू, बिन्दा साह, ई. सुन्दर साहू, रघुनाथ साह, ई. प्रमोद कुमार, डॉ. श्रीराम साह आदि ने भाग लिया ।

      इस बैठक में दो जगह से चुनाव लड़नेके लिए स्वतंत्र प्रत्याशी उतारा जाए । पहला- पटना साहिब लोक सभा क्षेत्र से श्री मुकेश कु. नंदन तथा दूसरा शिवहर से 'आप' पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न साहू। चिन्तन बैठक के फलस्वरूप समाज के दबाव के कारण लोकसभा का प्रत्याशी सीतामढ़ी से सुनील कुमार 'पिन्टू' को बनाया गया । 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj lakdi teli ghana