वधू - वर फॉर्म

साजिश के तहत मुख्य धारा से अलग रखने का किया काम

30 October 2018 Sahu Teli Samaj 105 views

      सिवान: तैलिक साहु सभा का अभिनंदन सह सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को एक होटल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रण विजय साहु व महिला अध्यक्ष डॉ. माधुरी गुप्ता रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद ने और मंच संचालन ओमप्रकाश गुप्ता किया। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहु ने कहा कि पूरे प्रदेश में हमारी जाति की आबादी सात प्रतिशत है। हम दानवीर भाभाशाह के वंशज हैं, हमारे खून में सेवा भाव है, परंतु राजनैतिक साजिश के तहत इस जाति को मुख्य धारा से अलग रखने का काम किया गया है। हमारे समाज को टारगेट कर अपराधियों द्वारा हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती एंव अपहरण का अंजाम दिया जा रहा है। आबादी के अनुसार लोकसभा में भागीदारी के लिए दो दिसंबर को पटना के मिलर हाईस्कूल के मैदान में तैली हुंकार रैली का आयोजन किया गया है।

    प्रदेश महिला अध्यक्ष डा. माधुरी गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को घर से बाहर निकलना होगा। तभी समाज का समुचित विकास होगा। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र साहु, प्रदेश संगठन मंत्री कृष्णा प्रसाद, पूर्व महिला अध्यक्ष कंचन गुप्ता, कार्यकारणी सदस्य गौतम साहु, छपरा के महामंत्री उमाशंकर प्रसाद,परमेश्वर साह, जय प्रकाश गुप्ता, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार,वीरेंद्र कुमार सहित दर्जनों लोगों मौजूद थे। वहीं धंयवाद ज्ञापन हरिनरायण साह ने किया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Aurangabad Teli Samaj Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi dindi sohala