वधु - वर फॉर्म

प्रान्तीय तैलिक साहू महासभा अजमेर बैठक

27 July 2019 Rathod Teli Sahu Samaj 54 views

        दिनांक 24-7-2019 बुधवार को राज. प्रान्तीय तैलिक साहू महासभा की विशेष बैठक अंराई,जिला अजमेर (राज.) मे सम्पन्न हुई। इस बैठक में महासभा को प्रदेश मे सकारात्मक गतिविधियो को गति एवं कार्यक्षेत्र को सुचारु रुप से बढावा देने हेतु श्री सोहनलाल जी साहू आसींद जिला भीलवाड़ा को प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं श्री ओमप्रकाशजी साहु फुलेरा जिला जयपुर को प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं श्री नवरतनमलजी साहू  किशनगढ़ जिला अजमेर को प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व श्री अशोकजी साहु(नागर)संग्रामगढ जिला भीलवाड़ा को प्रान्तीय युवा उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपते हुए प्रान्तीय अध्यक्ष श्री शौकीनचन्द्रजी राठौर ने नियुक्ति पत्र प्रदान किये । इस बैठक में उक्त पदाधिकारीयों के अलावा श्री मोहन लालजी राठौर बून्दी प्रान्तीय सलाहकार, श्री दुर्गेशनन्दनजी साहु देवली(टौंक)प्रान्तीय संगठन महामंत्री,श्री मेघराजजी गुलानिया जिला महामंत्री ग्रामीण अजमेर,श्री रामस्वरुपजी गुलानिया पूर्व सरपंच अराई,राजेशजी गुलानिया,कैलाशजी साहु,दशरथजी साहु व सभी समाज बन्धु उपस्थित थे जिन्होंने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

Ajmer talik Sahu mahasabha meting

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

UGC Bill Controversy: मोदी जी और तेली समाज पर 'षड्यंत्र' की सच्चाई ?