वधू - वर फॉर्म

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा बूंदी की बैठक संपन्न

23 July 2019 Rathod Teli Sahu Samaj 99 views

         बूंदी, 22 जुलाई । झरबालापुरा स्थित झर महादेव पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा युवा संगठन एवं तहसील कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष युवराज राठौर ने की। मुख्य अतिथि महिला प्रदेश अध्यक्ष मधुबाला, विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री सौभाग बिहारी गुलानिया, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष केसरीलाल राठौर, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामस्वरूप, आमंत्रित सदस्य रामकरण, कमलेश राठौर, निहालचंद सालीवाल, गणेशलाल, रमेश राठौर, प्रकाशचंद, सत्यनारायण राठौर, दीपक राठौर रहे। जिलाध्यक्ष युवराज राठौर ने इस दौरान जिला कार्यकारिणी की घोषणा की और कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस उपरांत युवा जिलाध्यक्ष बबलू राठौर, युवा जिला महामंत्री भगवान आसरवां द्वारा युवा कार्यकारिणी की घोषणा की गई। तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर ने तहसील कार्यकारिणी घोषित की। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को मध्यनजर रखते हुए समाजबंधुओं को अपने अपने क्षेत्र से समाज के व्यक्ति को खड़ा करने और उसे जिताने का आव्हान किया गया । इस दौरान तरूण राठौर, रमेशचंद खेरंखटा, मदनलाल राठौर, राधेश्याम, शंकरलाल, रामराय, कैलाश, जगदीश, हुकमचंद, लोकेश आदि मौजूद रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Umarga Teli Samaj Organization protest against Dhule atyachar