वधू - वर फॉर्म

20 सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करेगा झारखंड तेली समाज

24 July 2019 Rajasthan Teli Sahu Samaj 143 views

         रांची तेली समाज झारखंड प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक रविवार को होटल लैंडमार्क में प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार साहू की अध्यक्षता में हुई. मौके पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि झारखंड में तेली समाज की आबादी 15 प्रतिशत के आसपास है. लेकिन इसके बाद भी । तेली समाज का राजनीतिक भविष्य अंधकारमय है. श्री साहू ने बताया कि झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर स्वतंत्र प्रत्याशी खड़े किये जायेंगे. राजकुमार साहू ने कहा कि आनेवाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड के सभी दलों के प्रमुखों से मिलकर अपनी राजनीतिक दावेदारी पेश करेंगे और जिन-जिन विधानसभा क्षेत्रों में तेली समाज के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे, उन उम्मीदवारों को जिताने का काम समाज करेगा. बैठक में अमित साहु, राजकुमार साहु, सुबोध प्रसाद, डॉ सुदेश कुमार साहु, डॉ रामलाल, दयानंद, वासुदेव प्रसाद, आनंद साहु, विवेक साहु और रवींद्र कुमार आदि ने अपने-अपने विचार रखे.

teli Samaj 20 seats candidate in Jharkhand Vidhan Sabha election

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri Sant Santaji Maharaj jagnade Punyathii amravati teli samaj