वधू - वर फॉर्म

देश में तेली समाज के संगठन को मजबूत किया जायेगा - जयदत्त क्षीरसागर

25 July 2019 Rajasthan Teli Sahu Samaj 134 views

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की बैठक आयोजित

          अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हरमू में हुई । कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह कैबिनेट मंत्री महाराष्ट्र सरकार जयदत्त क्षीरसागर ने कहा कि संपूर्ण भारत में तेली समाज के संगठन को मजबूत किया जायेगा. हमारे समाज की देश में एक अलग पहचान होगी . प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार कश्यप ने मंत्री की अगुवाई की. राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रिपुसूदन साहु ने कहा कि युवाओं को समाज हित में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. बैठक में उपस्थित लोगों ने राज्य की संस्कृति के अनुरूप राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य का स्वागत किया. बैठक में देश के लगभग 15 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

          कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के शंकर कुमार साहू को सलाहकार सह मीडिया प्रभारी और अंबा प्रसाद पुत्री विधायक निर्मला देवी को प्रदेश महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया. मदन कुमार साहू, अनिता साहु व जयदीप गुप्ता को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और राजकिशोर साहु को युवा महासचिव बनाया गया. कार्यकारिणी की बैठक के साथ समाज के गौरवशाली लोगों को भी सम्मानित किया गया. बैठक में अरुण साहु सांसद बिलासपुर, सियाराम साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग छत्तीसगढ़ ,राम लाल गुप्ता, मनोज लाल गंझु ,विमला साहु महिला मोर्चा अध्यक्ष, राजकिशोर साहु, महेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे। संचालन रामलाल गप्ता राष्ट्रीय महामंत्री एवं धन्यवाद ज्ञापन बलीराम साहू ने किया. यह जानकारी शंकर कुमार साहू-प्रदेश सलाहकार सह मीडिया प्रभारी ने दी.

Ranchi Akhil Bharatiya talik mahasabha meting Jaydutt Kshirsagar

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi Wari sohala Aurangabad Teli Samaj