वधू - वर फॉर्म

दिल्ली साहू तेली समाज के युवा नेतृत्व ओम साहू राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन दिल्ली प्रदेश युवा अध्यक्ष 

27 July 2019 Rathod Teli Sahu Samaj 227 views

        दिल्ली साहू तेली समाज के युवा नेतृत्व श्री ओम साहू को  राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन दिल्ली के प्रथम कार्यकारी हेतु  दिल्ली प्रदेश युवा अध्यक्ष ( युवा प्रकोष्ठ ) एनसीआर दिल्ली के सम्मानित पद पर नियुक्त किया गया है । दिल्ली साहू तेली समाज में उनकी अटूट निष्ठा और उनके समाज के प्रति कार्य को देखते हुए मुरारी गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष,  त्रिवेणी प्रसाद साहू राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, तथा संतोष गुप्ता राष्ट्रीय युवा महामंत्री इत्यादि राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के नेतृत्व ने यह फैसला लिया कि उनकी नियुक्ति दिल्ली राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन युवा प्रकोष्ठ के युवा अध्यक्ष के पद पर की जाए । वह एक कर्मठ जुझारू कुशल नेतृत्व के धनी है इसी नेतृत्व से वह राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन को साहू तेली समाज के जन-जन तक पहुंचाएंगे ऐसी अपेक्षा उनसे की जा रही है । उनके युवा प्रकोष्ठ पद पर नियुक्त होने से दिल्ली एनसीआर साहू तेली समाज में हर्ष और उल्‍हास का माहौल है ।

Delhi Sahu Teli Samaj young leader OM Sahu

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

भक्त शिरोमणि माँ कर्माबाई का जीवन परिचय | Biography of Maa Karma Bai | Maa Karma Devi Story