वधू - वर फॉर्म

विदिशा साहू समाज की और से नागेन्द्र साहू का भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र मे चयन पर अभिनंदन

27 July 2019 Sahu Teli Samaj 113 views

          गंजबासौदा, नगर के होनहार प्रतिभाशाली छात्र नागेन्द्र साहू का भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र मुम्बई में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। कुरवाई में विकासखंड प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में पदस्थ उनके पिता काशीराम साहू ने बताया नागेन्द्र ने आईआईटी कानपुर से बीटैक किया तथा आगे की परीक्षा की तैयारी दिल्ली से कर गैट 2019 में अखिल भारतीय रैंक में 70वी रैंक प्राप्त की। नागेन्द्र के वैज्ञानिक पद पर चयन होने पर भगवानदास साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष, शिक्षाविद केएन शर्मा, पूर्व प्राचार्य सुरेन्द्र सिंह दांगी, रूपेश लाड़, विदिशा जिला साहू समाज के अध्यक्ष हीरालाल साहू, नगर साहू समाज के अध्यक्ष काशीराम साहू, संतोष साहू सहित उनके परिवारजनों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

झारखंड तेली समाज इतिहास और अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मांग – Teli Caste in Jharkhand