वधु - वर फॉर्म

कर्नाटक मंड्या जिला तेली साहु समाज के लोकेश एम. शेट्टी तेली बने राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन कर्नाटक के युवा अध्यक्ष

08 August 2019 Teli Samaj Maharashtra 53 views

Karnataka Mandya district Teli Sahu Samaj Lomesh M. Shetty Teli become Rashtriya Teli Sahu MahaSangathan Yuva Adhyaksh            राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन भारत देश के साहू तेली समाज के जन-जन तक पहुंचने के लिए अपना संगठनात्मक विस्तार करती आ रही हैं । इसी को विस्तारित करते हुए  दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में भी राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन अपना संगठनात्मक विस्तार कर रही हैं उसी विस्तार को आगे बढ़ाने के लिए कर्नाटक प्रांत के  मंड्या जिला साहू तेली समाज के कर्मठ जुझारू, कुशल, नेतृत्व करता समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व लोकेश एम. शेट्टी तेली को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन युवा अध्यक्ष कर्नाटक प्रदेश के प्रथम कार्यकाल के लिए पद पर मनोनीत किया गया है ।

          श्रीमान मुरारी गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीमान किशोर कुमार साहू मुख्य राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, श्रीमान रामललित गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री, श्रीमान संजय गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), श्रीमान कैलाश साहू राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक, श्रीमती कंचन गुप्ता राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पटना, श्रीमान कृष्ण कुमार साहू प्रदेश अध्यक्ष कर्नाटक,  के द्वारा की गई है । सभी ने उन पर विश्वास जताया कि वहां संगठन की सोच उद्देश्य को तेली साहू समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएंगे और तेली साहू समाज व राष्ट्र हित में सदैव अपनी सक्रिय व सार्थक भूमिका अपनाएंगे उनके कर्नाटक राज्य प्रांत के युवा अध्यक्ष बनाए जाने पर उनको कर्नाटक राज्य तेली साहू समाज की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं तथा उज्जवल भविष्य की कामना कर्नाटक राज्य तेली  साहू समाज द्वारा दी गई ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

indian Republic Day with army & Sahu samaj