वधू - वर फॉर्म

आजमगढ़ साहू समाज बैठक

14 August 2019 Sahu Teli Samaj 143 views

संगठन में ही समाज की शक्ति

         जासं, आजमगढ़ : राष्ट्रीय साहू गांधी समाज की मासिक बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें साहू समाज की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कहा कि संगठन में ही समाज की शक्ति होती है । एक ही आवाज दब सकती है परन्तु संगठन के माध्यम से उठने वाली आवाज दबाने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता है। उन्होंने साहू गांधी समाज के लोगों को शिक्षित व संगठित होकर अपने हक की आवाज उठाने पर बल दिया। कहा कि सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विकास के लिए साहू गांधी समाज को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। प्रांतीय अध्यक्ष विदेश्वरी प्रसाद साह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने विचारों एवं कार्यक्रमों से पूरे हिंदुस्तान को एकजुट कर दिया। बैठक में रामआसरे साहू, मंगला प्रसाद साह, रामप्यारे, शिवनंद साहू, श्रीचंद साहू, मनोज साहू, राममिलसाहू, कैलाश साहू, बद्री प्रसाद, अर्जुन, सुशील, आदि उपस्थित थे। संचालन मनोज साहू ने किया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri sant Santaji Jagnade Maharaj Jayanti Deori, Gondia