वधू - वर फॉर्म

<p>साह भवन में होली मिलन समारोह</p>

31 July 2019 Rathod Teli Sahu Samaj 110 views

     बिहार तैलिक साहु सभा के प्रांतीय मुख्यालय साहु भवन, पटना में 24वाँ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । समारोह का उद्घाटन सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणविजय साहू ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के कला एवं संस्कृति समिति अध्यक्ष श्री विमल किशोर बिटू ने किया । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री रामकृपाल यादव, माननीय विधायक दीघा |श्री संजीव चौरसिया ने शिरकत किया। इस अवसर पर श्री विजय सोनी डाँस ग्रुप, कलकत्ता-पटना द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे सुन श्रोता मंत्रमुग्ध होकर हर्ष उल्लास के साथ झूमते रहे। उक्त अवसर पर साहु समाज एवं वैश्य समाज के सामाजिक, राजनैतिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभा के पदाधिकारी गण एवं सरकारी पदाधिकारियों, व्यापारियों सहित पटना के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया । सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी तथा उत्साहपूर्वक आयोजन एवं भोज का आनंद लिया ।

    होली मिलन समारोह में सभा के प्रदेश महामंत्री श्री अमरेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष श्री रंजय दास, महिला अध्यक्ष डॉ. (श्रीमती) माधुरी गुप्ता, संगठन मंत्री कृष्णा प्रसाद, श्री रामलगन साहु, युवा अध्यक्ष भीम कुमार साहु, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, श्री धर्मेन्द्र कुमार, श्रीमती मालती कृष्णा (जौन्सन पेन्ट) श्रीमती सुषमा साहु, महामंत्री श्रीमती सिम्मी प्रसाद, श्रीमती कंचनमाला, श्री राजेश कुमार, प्रो. संजय कुमार, ई. सुन्दर साहु, श्री बिन्दा साह, श्री परमानन्द प्रसाद, श्री ज्ञान प्रसाद, श्री जयचंद साह, श्री आशीष कुमार, श्री सुरेश साहू, अंकेक्षक श्री मनोज कुमार साह, श्री सूरज कुमार, गौतम साह सहित हजारों लोग उपस्थित हुए।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराज संक्षिप्त परिचय | Sant Santaji Jagnade Maharaj Jivanpat