वधू - वर फॉर्म

<p>बिहार तैलिक साहु सभा&nbsp;परिचय मिलन समारोह 2019</p>

30 March 2019 Teli Samaj Jharkhand 121 views

बिहार तैलिक साहु सभा के वैवाहिक संबंध समिति की ओर से 10 मार्च 2019 (रविवार) को पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 4.00 बजे तक शादी योग्य युवक-युवती एवं अभिभावकगणों का पाँचवां परिचय मिलन समारोह का उद्घाटन बिहार तैलिक साहु सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणविजय साहू, उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र साह, पूर्व अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार गुप्ता, महामंत्री श्री अमरेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष श्री रंजय कुमार, महिला अध्यक्ष डॉ. (श्रीमती) माधुरी गुप्ता, श्रीमती मालती कृष्णा (जौन्सन पेन्ट) श्री राम बाबू प्रसाद, अध्यक्ष वैवाहिक संबंध समिति, श्री परमानन्द प्र. (अधिवक्ता), सचिव श्री राजन प्रसाद गुप्ता, श्री राजीव कुमार (पूर्व संपादक), पूर्व कोषाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश. श्री रामचन्द्र साह, प्रधान सम्पादक श्री अर्जन प्रसाद, एवं अन्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । श्री राम बाबू प्रसाद ने सभी मंचासीन पदाधिकारियों एवं बिहार के जिलों से आये अभिभावकों, अविवाहित युवकों-युवतियों का अभिनन्दन किया । इस समिति का उद्देश्य रहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर अविवाहित युवकों-युवतियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क एक सौ रुपया, अभिभावक जोड़ा तय कर स्वयं से आगे आयें ताकि उन लोगों की शादी साहु समाज के प्रांगण में भवन की ओर से शुभ मुहूर्त में कराई जा सके ।

कुछ इच्छुक युवक-युवती एवं अभिभावक लोग मंच पर आकर अपना-अपना विचार एवं परिचय दिये । समारोह समापन के उपरांत लोग आपस में विचार-विमर्श किये और आगे का प्रोग्राम दिये तथा भोज के बाद सभा की समाप्ति की गई।

इस समारोह में सत्तर (70) युवती एवं पचास (50) युवक का बायोडाटा फारमेट में भरकर उनके अभिभावक द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसका पूर्ण विवरण पत्रांक संख्या-648/19, दिनांक 03.04.19 को कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया गया ताकि इच्छु अभिभावक एक-दूसरे से मैचिंग के अनुसार सम्पर्क कर लाभ ले सकें ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi Wari sohala Aurangabad Teli Samaj