वधु - वर फॉर्म

सियोल में देश का प्रतिनिधित्व कर रही है दंतेवाड़ा साहू तेली समाज की पुष्पलता साहू

28 July 2019 Rajasthan Teli Sahu Samaj 11 views

Dantewada Sahu Teli Samaj pushpalata sahu in South Korea Seoul.webp           दक्षिण कोरिया की सिओल शहर में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन कार्यक्रम में धूल दंतेवाड़ा की पुष्पलता साहू हिस्सा ले रही है । दंतेवाड़ा साहू तेली समाज की यह बेटी इस कार्यक्रम में दुनिया भर के  20 देशों से आए लोगों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है ।

          कार्यक्रम 21 जून से शुरू हुआ है जो 27 जुलाई तक चलेगा । सिओल, दक्षिण कोरिया में  भारत की तरफ से पुष्पलता साहू को विभिन्न मुद्दों पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है । कार्यक्रम में त्रिपक्षीय वार्ता, सामाजिक संवाद व सामूहिक सौदेबाजी के इन विषयों के संदर्भ में भारत से संबंधित अपने विचारों को व्यक्त कर रही है ।  7 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पुष्पलता सानू ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर दंतेवाड़ा साहू तेली समाजका ही नहीं बल्कि बस्‍तर तेली समाजका भी मान बढ़ाया है । पुष्पलता दंतेवाड़ा जिला के किरंदुल शहर में रहने वाले एनएमडीसी कर्मचारी ए. डी.  नागा की बेटी है । पिता के सक्रिय राजनीति में होने की वजह से बचपन से ही इनके अंदर प्रतिरोध करने की क्षमता रही है । अपने स्थानीय लोगों के प्रति संवेदना वह उनके साथ के लिए सदैव अग्रसर रही है । किरंदुल के कॉलेज से अपनी एमएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद इनकी नौकरी की एनएमडीसी  परियोजना में लग गई है । पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने भी मजदूर संगठन राजनीति में खुद को सक्रिय रखा । पुष्पलता साहू एनएमडीसी परियोजना में कार्यरत है ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Wardha teli Samaj gunvant vidyarthi satkar