वधु - वर फॉर्म

आंध्र प्रदेश गुंटूर जिला तेली साहु समाज के श्रीनिवास तेली बने राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन आंध्र प्रदेश के युवा अध्यक्ष

01 August 2019 Teli samaj 43 views

Andhra Pradesh Guntur district Teli Sahu Samaj Yuva Adhyaksh Sriniwas Teli            राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन भारत देश के साहू तेली समाज के जन-जन तक पहुंचने के लिए अपना संगठनात्मक विस्तार करती आ रही हैं । इसी को विस्तारित करते हुए  दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में भी राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन अपना संगठनात्मक विस्तार कर रही हैं उसी विस्तार को आगे बढ़ाने के लिए आंध्र प्रदेश प्रांत के  गुंटूर जिला साहू तेली समाज के कर्मठ जुझारू, कुशल, नेतृत्व करता समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व श्रीनिवास तेली को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन युवा अध्यक्ष आंध्र प्रदेश के प्रथम कार्यकाल के लिए पद पर मनोनीत किया गया है । यह नियुक्ति श्री मुरारी गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री राम ललित गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री,  तथा श्री संजय गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, के द्वारा की गई है । सभी ने उन पर विश्वास जताया कि वहां संगठन की सोच उद्देश्य को तेली साहू समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएंगे और तेली साहू समाज व राष्ट्र हित में सदैव अपनी सक्रिय व सार्थक भूमिका अपनाएंगे उनके आंध्र प्रदेश प्रांत के युवा अध्यक्ष बनाए जाने पर उनको आंध्र प्रदेश तेली साहू समाज की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं तथा उज्जवल भविष्य की कामना आंध्र प्रदेश तेली  साहू समाज द्वारा दी गई ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

दिल्ली अखिल भारतीय तैलिक साहू युवा महासभा कार्यसमिति बैठक