वधु - वर फॉर्म

नीमच जिल्‍हा तेली साहू समाज के दिनेश राठौर बने राष्‍ट्रीय तेली साहू महासंगठन आई.टी.सेल मध्‍यप्रदेश संगठन मंत्री 

21 August 2019 Teli samaj 92 views

         मध्‍यप्रदेश साहू तेली समाज नेतृत्व श्री. दिनेश राठौर को राष्‍ट्रीय तेली साहू महासंगठन मध्‍यप्रदेश आई.टी. सेल के प्रदेश संगठन मंत्री के सम्‍मानित पद पर नियुक्‍त किया गया है । मध्‍यप्रदेश तेली साहू समाज में उनकी अटूट निष्ठा और उनके समाज के प्रति कार्य को देखते हुए  मुरारी गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, रामललित गुप्‍ता, राष्‍ट्रीय महामंत्री, अविनाश साहू, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष आईटी सेल, भुपेश राठौर, राष्‍ट्रीय महासचिव आईटी सेल, इत्यादि राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के शिर्ष नेतृत्व ने यह फैसला लिया । उनकी नियुक्ति राष्‍ट्रीय तेली साहू महासंगठन मध्‍यप्रदेश आई.टी.सेल प्रदेश संगठन मंत्री पद पर सर्व सम्‍मतीसे लिएा गया । वह एक कर्मठ जुझारू कुशल नेतृत्व के धनी है  इसी नेतृत्व से वह राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन को साहू तेली समाज के जन-जन तक पहुंचाएंगे ऐसी अपेक्षा उनसे की जा रही है । उनके राष्‍ट्रीय तेली साहू महासंगठन मध्‍यप्रदेश आई.टी.सेल संगठन मंत्री पद पर नियुक्त होने से मध्‍यप्रदेश नीमच जिल्‍हा साहू तेली समाज में हर्ष और उल्‍हास का माहौल है ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj ekta rally delhi