वधू - वर फॉर्म

अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा का स्वागत समारोह सम्पन्न

10 December 2019 Rajasthan Teli Sahu Samaj 111 views

नयी पीढी के शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए अच्छा मुकाम तय करें:- झालीवाल

       ब्यावर - अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा ब्यावर अध्यक्ष सुगनचंद गहलोत के नेतृत्व में शनिवार को साहू समाज के विजेता पार्षदो का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में महासभा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश झालीवाल, साहू समाज के संयोजक रमेश जादम, महासभा प्रदेश महासचिव रामस्वरुप अजमेरा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जादम सहित अनैक समाज के पदाधिकारियो व कांग्रेस नेता पारस पंच व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सोहन मेंवाडा ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाग लिया। कार्यक्रम में नव पार्षद राकेश साहू, संतोष साहू व चुनाव लड चुके ब्रिजेश साहू व पुजा साहू का माला व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में अतिथियो व साहू समाज के अनैक पदाधिकारियो का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। महासभा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश झालीवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ कर समाज का नाम उगावल करना है। प्रदेशाध्यक्ष झालीवाल ने कहा कि नयी पीढी के युवक व युवतिया शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए अच्छा मुकाम तय करें। उन्होने समाज के लोगो को कुरुतियो से हटकर सामाजिक जागृति लाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महासभा ब्यावर के अध्यक्ष सुगनचंद गहलोत ने अपनी कार्यकारीणी की घोषणा की। साहू समाज के रमेश जादम,सुगनचंद गहलोत, पृथ्वीराज बंदीवाल, त्रिलाक आसर्वा . आदि ने अपने विचार रखें। इस मौके पर साहू समाज के रामचन्द्र धावा, पप्पु मेहरानिया, महेश इंदोरा, शिवलाल गहलोत, विजयनारायण साहू, पप्पु धावा, रामचंद्र अजमेरा सहित अनैक समाज बंधु मौजुद थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj Jaipur mahila Pratigya